फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की पत्नी को  अगवा कर गैंगरेप

Wed, 15 Jun 2016 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फैजगंज बेहटा में छह दिन तक बंधक बनाकर रखा
वजीरगंज से झांसा देकर ले गए थे, रिपोर्ट दर्ज
 थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को उसके पति के दो दोस्त झांसा देकर अगवा कर ले गए। उसे छह दिन तक फैजगंज बेहटा में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संजय और गौरव नाम के दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा है। महिला का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 
वजीरगंज थाने के एक गांव की 30 वर्षीय विवाहिता का आरोप है कि आठ जून को दोपहर वह खेत पर जा रही थी। रास्ते में उसके पति का दोस्त फैजगंज बेहटा निवासी संजय और कुंवरगांव थाने के गांव सोई का गौरव मिले। दोनों ने कहा कि उसका पति फैजगंज बेहटा में है। झांसा देकर दोनों उसके लिए फैजगंज बेहटा ले गए। दोनों का उसके घर आना-जाना था। ऐसे में वह इनके झांसे में आ गई। फैजगंज बेहटा के एक घर में दोनों ने छह दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि उसके साथ कई बार रेप किया। 
विज्ञापन

छह दिन दोनों के कब्जे में रहने के बाद 14 जून को मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकली। बुधवार को पीड़िता थाने पहुंची। उसने गौरव और संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

-----
छह दिन तक पुलिस को नहीं दी कोई खबर
वजीरगंज। महिला छह दिन तक घर से लापता रही। इसके बावजूद परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई खबर नहीं दी। विवाहिता का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। उसके दो बेटे हैं। एक सात साल का और एक पांच साल का है। गांव में उसके लापता होने के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। एक आरोपी फैजगंज बेहटा और दूसरा कुंवरगांव का है। एक आरोपी तो दूर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उसे कहानी में झोल नजर आ रहा है।  
----
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवाहिता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पड़ताल की जा रही है। सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।
-मेराज अली, एसओ वजीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें