फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल धनराशि भी  डकार गए प्रधान, सचिव

Wed, 15 Jun 2016 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीडीओ के निरीक्षण में खुली घपलेबाजी  
पूर्व प्रधान, पंचायत सचिव पर दर्ज होगी एफआईआर 
 जिंदगी के अंतिम पड़ाव यानि की अंत्येष्टि स्थल पर जाकर एकबारगी हर व्यक्ति के दिल में बुरे काम छोड़कर सही करने का ख्याल जरूर आता है, लेकिन एक पूर्व प्रधान और पंचायत सचिव ने अंत्येष्टि स्थल बनाने के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला कर लिया। सीडीओ के निरीक्षण में इस घपलेबाजी खुल गई। इस पर सीडीओ ने डीपीआरओ को प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश के साथ ही शासकीय धनराशि वसूलने और अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने को कहा है।  
बुधवार को सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने जगत ब्लाक की ग्राम पंचायत आमगांव का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने अंत्येष्टि स्थल निर्माण एक साल से अधिक वक्त गुजरने के बाद भी पूरा न होने की शिकायत की, तो सीडीओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि 13 लाख नौ हजार रुपये अंत्येष्टि स्थल के निर्माण को निकाले जा चुके हैं, जबकि निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। इसमें पहली बार में 6.54 लाख, दूसरी किस्त 1.30 लाख और तीसरी किस्त में 5.23 लाख रुपये निकाले गए। 
विज्ञापन

धनराशि निकालने के बावजूद अत्येष्टि स्थल का टिनशेड, फर्श एवं अन्य तमाम काम अधूरा पड़ा है। निर्माण पूरा न होने से नाराज सीडीओ ने पूर्व प्रधान नरेंद्र और पंचायत सचिव रवींद्र शर्मा के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। 
विज्ञापन

-----
निर्माण में घपलेबाजी उजागर हुई है। पंचायत सचिव और पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ धन की रिकवरी को भी कहा गया है। अंत्येष्टि स्थल का बाकी कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।
-प्रताप सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें