फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार की मौत

Tue, 24 Nov 2015 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल सवार को रौंदने के बाद दीवार से टकराई कार
विज्ञापन


बरेली-मथुरा हाइवे पर मंगलवार तड़के हुआ हादसा

कादरचौक थाने गांव भोजपुर के मूल निवासी राजकुमार भाटी (35) राजस्थान के जयपुर में एक्सिस बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थे। भाटी परिवार के साथ जयपुर के संजयनगर इलाके में रह रहे थे। वह पत्नी पूजा (32), तीन साल के बेटे रिद्धमन, चचेरी बहन कृष्णा (19) पुत्री छत्रपाल के साथ कार से सोमवार शाम जयपुर से अपने गांव आने को निकले थे। मंगलवार तड़के भाटी की अनियंत्रित हुई कार ने छतुइया के पास गांव ललुइयानगला निवासी साइकिल सवार सतीश शर्मा (50) और एक 55 साल की महिला को रौंद दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे बने मंदिर की दीवार से टकरा गई। हादसे में सतीश शर्मा, राज कुमार भाटी, उनकी चचेरी बहन कृष्णा और राहगीर अज्ञात महिला की मौत हो गई। उनकी पत्नी पूजा, दोस्त हरीओम और तीन साल का बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन

चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार में फंसे दोनों शवों को निकाला। खबर मिलने पर भोजपुर में रह रहे भाटी के परिवारी और ललुइया नगला से सतीश शर्मा के परिवार वाले भी आ गए। अज्ञात महिला के शव की काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने चारो शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें