सीआईए स्टाफ की पुलिस ने मंगलवार को चोर गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया है। उनके पास से चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं।
एडीसीपी विवेक सोनी और एसीपी क्राइम हरजिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुखजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने चोर व लुटेरा गिरोह के अमित निवासी बस्ती बावा खेल, कृष्ण बल्ला निवासी भार्गव कैंप और बलविंदर निवासी अजीत नगर को काबू किया है।
ये चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे। आरोपियों से पुलिस ने चार चोरी की बाइक और 9 चोरी व लूट के मोबाइल और सोने की बाली बरामद की है।
सीआईए स्टाफ की दूसरी टीम ने 5 नवंबर को बैंक इंक्लेव से दो बहनों से पर्स छीनने वाले राहुल को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी से लूट के कुल चार मोबाइल बरामद किए हैं।