फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहन चोर दबोचे, तीन बाइकें बरामद 

Tue, 20 Feb 2018 07:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर तीन बाइकें बरामद की हैं। उनके एक साथी की तलाश की जा रही है। आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातें किया करते थे। 

विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी खुशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को सीतारामपुर हाइडिल के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ग्राम सिरकोडी थाना बिनावर जिला बदायूं निवासी रिंकू, कुंडेश्वरी निवासी मनीष, ग्राम ढकिया निवासी पवन कुमार और गांधीनगर थाना बनभूलपुरा (हल्द्वानी) निवासी निक्की के रूप में हुई है। मामले में एस्कॉर्ट फार्म निवासी अनिल कुमार फरार बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन बाइकें बरामद की हैं। सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं। वे एक शहर से चोरी गई बाइकें दूसरे शहर में बेचते हैं। वाहन चेकिंग के दौरान इनके कब्जे से बरामद एक बाइक कुंडा थाना पुलिस की ओर से सीज की गई थी। तब आरोपी बाइक का पंजीकरण आदि लाने की बात कहकर वहां से खिसक लिए थे। पुलिस टीम में एसएसआई राजेश यादव, उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह, कांस्टेबल प्रकाश चंद्र, राजू पुरी, महेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, दीप चंद्र, शमीम अहमद आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें