प्रेम संबंधों के शक में पति का गुप्तांग काटा
जालंधर। पति के प्रेम संबंधों से आहत पत्नी ने उसका गुप्तांग उस समय काट डाला, जब वह सो रहा था। पति की हालत काफी सीरियस बताई जा रही है। उसे एक निजी अस्पताल भरती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना सोमवार आधी रात की है। घायल आजाद सिंह अपने कमरे में सो रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी सुखवंत कौर ने उसका गुप्तांग काट दिया। घायल आजाद सिंह जोगिंदर नगर का रहने वाला है। एडीसीपी मंदीप सिंह बताया सुखवंत कौर को शंका थी कि उसके पति के किसी अन्य महिला संबंध है। इसे लेकर कई बार घर में तकरार भी हो चुकी थी। इस तकरार के बाद भी सुखवंत कौर की शंका नहीं खत्म हुई और उसने सोमवार रात को पति का गुप्तांग काट डाला।