फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख का तीसरे दिन  भी सुराग नहीं, गुमशुदगी दर्ज

Sat, 02 Apr 2016 11:42 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
लापता ब्लाक प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरुवार को शहर के एक स्कूल से बेटे समेत हो गईं थीं लापता
अनहोनी की आशंका में परिवार परेशान, पुलिस हलकान
 अंबियापुर की ब्लाक प्रमुख विजेता यादव का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। अनहोनी की आशंका को लेकर उनके परिवारी परेशान हैं। इधर पुलिस भी हलकान है। विजेता यादव गुरुवार को शहर के एक नामी स्कूल में बेटे का रिजल्ट लेने आई थीं। यहां से वह घर नहीं लौटीं। शुक्रवार देर रात उनके पति सर्वेश यादव की ओर से सिविल लाइंस थाने में पत्नी और बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बिल्सी थाने के गांव वैन निवासी सर्वेश यादव सपा के नेता हैं। उनका नाम सांसद के करीबियों में शुमार है। विजेता यादव को अंबियापुर ब्लाक से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुना गया था। उनकी आठ वर्षीय बेटी वैशाली और चार वर्षीय बेटा पारस शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल में पड़ते हैं। गुरुवार को सर्वेश यादव अपनी ब्लाक प्रमुख पत्नी विजेता यादव बेटा पारस और बेटी वैशाली के साथ रिजल्ट लेने स्कूल आए थे। बेटी का रिजल्ट पहले मिल गया। यहां से सर्वेश यादव अपनी बेटी के साथ गांव चले गए। विजेता यादव और पारस स्कूल में ही रह गए। 
विज्ञापन

देर शाम तक विजेता यादव बेटे के साथ घर नहीं पहुंचीं तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को भी विजेता यादव का सुराग नहीं लगा। बाद में सर्वेश यादव ने सिविल लाइंस थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। ब्लाक प्रमुख का मोबाइल भी सर्विलांस पर लगा दिया गया है। सर्विलांस सूत्रों की मानें तो उनकी लोकेशन लगातार बदल रही है। 
लगातार बदल रही ब्लाक प्रमुख की लोकेशन
बदायूं। ब्लाक प्रमुख विजेता यादव को पता लगाने को एसएसपी सौमित्र यादव ने एसओजी को भी लगाया है। उनका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है। सर्विलांस सूत्रों की मानें तो ब्लाक प्रमुख की लोकेशन लगातार बदल रही है। चर्चा यह भी है कि उनकी लोकेशन पहले चंदौसी में मिली थी बाद में लोकेशन राजस्थान के जयपुर में मिल रही है। लोकेशन बदलने की वजह से सर्विलांस सेल और एसओजी को कामयाबी मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

-----
गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। एसओजी को लगातार गया है। ब्लाक प्रमुख की सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। उनको जल्द बरामद कर लिया जाएगा।-अनिल यादव, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें