फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दहेज के लिए विवाहिता को निकाला, अब तलाक की धमकी

Sat, 22 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
dowry
विज्ञापन
-एसएसपी से मिलकर सुनाई व्यथा, जांच का आदेश      
विज्ञापन

-दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे ससुराली     
दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालने वाला पति अब उसे तलाक की धमकी दे रहा है। शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी महेंद्र यादव से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। एसएसपी ने एसपी सिटी अनिल यादव को मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। विवाहिता का उसके ससुरालियों से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी चल रहा है।      
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कंपाउंड निवासी जुल्फिकार अली की पुत्री चांदनी आयात पेशे से अधिवक्ता हैं। चांदनी का कहना है कि उसकी शादी उसके माता-पिता ने फरवरी 2016 में मुस्लिम रीति-रिवाज के तहत अकबर अहमद से की थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया। इसके बाद भी ससुराली दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। चांदनी का आरोप है कि ससुरालियों ने उसके गर्भ में बेटी को भी मार दिया। चांदनी ने अक्तूबर 2016 में पति अकबर, जेठ हैदर अहमद, सास नाजो, ननद सोनिया, बुशरा, साहिबा, फराह और सिकंदर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल के साथ एसएसपी महेंद्र यादव से मुलाकात की। उनको बताया के पति अकबर अहमद उनको तलाक की धमकी दे रहा है। उसके माल-जेवर को भी पति ने अपने कब्जे में ले लिया। एसएसपी महेंद्र यादव ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश एसपी सिटी अनिल यादव को दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें