थाना क्षेत्र के बिलहत गांव में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गांव में एक धर्म स्थल को लेकर लंबे समय से दो पक्षों में विवाद चल रहा है।
बिलहत गांव के भूदेव, रुस्तम, कल्यान, यादराम और दिनेश मंगलवार शाम खेतों पर काम कर रहे थे। इसी दौरान यहां अहिरबारा और बिलहत गांव के एक पक्ष के छुटटन, सज्जन, पुत्तन, लल्ला, एहसाने और भूरे पहुंचे। इन लोगों ने फायरिंग कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई। हमले का शिकार लोग जब थाने आ रहे थे तो इन लोगों ने उनको रास्ते में घेर लिया। बुधवार को यह लोग थाने पहुंचे। मामले में मारपीट और बलवा की धाराओं में छुटटन, सज्जन, पुत्तन, लल्ला, एहसाने और भूरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।