फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी में गोली चलाई, 12 साल के बालक की मौके पर मौत

Thu, 04 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर (बदायूं)।
विज्ञापन
firing - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
-ककराला के वार्ड नंबर चार में हुई वारदात, रिपोर्ट दर्ज      
विज्ञापन

-दूल्हे के भाई के खिलाफ दर्ज कराई गई हत्या की रिपोर्ट      
अलापुर थाने के कस्बा ककराला में गुरुवार शाम हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से 12 साल के बालक की मौत हो गई। बालक के पिता की ओर से दूल्हे के भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
अलापुर थाने के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर चार निवासी नेमचंद्र के पुत्र संदीप की गुरुवार को बारात जा रही थी। शाम को निकासी के दौरान बारात में शामिल कुछ लोग खुशी में हवाई फायरिंग करने लगे। मोहल्ले के ही राम सनेही का 12 वर्षीय बेटा अंकित शर्मा घर की छत पर खड़ा बारात देख रहा था। इस दौरान एक गोली जाकर सीधे अंकित के पेट में लगी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अंकित के परिवार के लोग तुरंत ही छत पर गए। यहां देखा तो अंकित का शव खून में लथपथ पड़ा था।  घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। प्रभारी एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि बालक के पिता की तहरीर पर संदीप के भाई कुलदीप वर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पाबंदी के बावजूद एक सप्ताह में हर्ष फायरिंग के चार मामले      
बदायूं। हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से पाबंदी है। इसके बावजूद हर्ष फायरिंग नहीं रुक रही। एक सप्ताह में हर्ष फायरिंग के पांच मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को भी हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति घायल हुआ था। गौर करने वाली बात यह है कि हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल होने वाले कारतूस कहां से आ रहे हैं। इस बारे में भी अधिकारी जानना नहीं चाहते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें