फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा है, फिर न तैयार हो फिल्म दृश्यम जैसी पटकथा

Mon, 19 Oct 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों का व्यापार करने वाली थ्रिलर फिल्म दृश्यम में मामला पुलिस तक तब पहुंचता है, जब बदनामी के डर से परेशान छात्रा और उसकी मां ब्लैकमेलर की हत्या कर देते हैं। लेकिन यहां छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए अपने अभिभावकों को बताया और पिता ने पुलिस में शिकायत की। सोमवार को मामले में नामजद छात्र व उसके दोस्त से पुलिस ने पूछताछ की। मंगलवार को पीड़ित छात्राओं के 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस तहकीकात के लिए छात्राओं से घटनाक्रम की जानकारी ले चुकी है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन

अश्लील फोटो खींचने के प्रकरण में अभी दो छात्राओं ने ही पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। संभव है कुछ और सामने आएं। बकौल कोतवाल, घरवालों ने छात्राओं का मेडिकल कराने से इंकार कर दिया था। फिर भी उनकी उम्र का सत्यापन कराने के लिए एक्सरे कराया गया है। पुलिस दोनों छात्राओं के बयान मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष कराएगी। इसकी जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है। बता दें कि यह मामला दो दिन पहले पुलिस के सामने आया था। वह मोबाइल भी पुलिस को सौंपा गया था, जिसमें अश्लील फोटो सेव थी। रविवार सुबह एक छात्रा के पिता की तहरीर पर छात्र और उसके दोस्त समेत तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने समेत अश्लील फोटो खींचने का मामला दर्ज किया गया। दो आरोपी हिरासत में हैं। तीसरा अभी भी पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


मामला छात्राओं से जुड़ा होने की वजह से हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। अभी दोनों आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया है। तीसरे आरोपी तलाश की जा रही है।
देवराज राठी, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें