कंजुआ गांव के पास मिला था ब्योली के बलवीर का शव
थाना पुलिस लूट के बाद हत्या के मामले में गुत्थी आठ दिन बाद भी नहीं सुलझा सकी है। मृतक के भाई ने एसएसपी से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, राजेश कुमार का कहना है कि मामले में पड़ताल चल रही है। जल्द वर्क आउट कर दिया जाएगा।
वजीरगंज थाने के गांव ब्योली निवासी बलवीर की बिल्सी थाने के गांव सतेती में बहन ब्याही है। 29 अप्रैल को बलवीर के भांजे की शादी थी। परिवार के लोग सतेती गए हुए थे। परिवार वालों को सतेती छोड़ने के बाद बलवीर वजीरगंज आ गया था। शादी में खर्च करने के लिए उसने 35 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। अगले दिन 29 अप्रैल को बलवीर का शव कंजुआ गांव के पास पड़ा मिला। लूट के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई रनवीर का कहना है कि शक के आधार पर पुलिस को उसने चार लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ नहीं कर रही है। उसने लूट और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग एसएसपी चंद्र प्रकाश से की है।