बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होेने पर विवाहिता की हत्या कर दी। मायके वालों ने मृतक के पति, सास-ससुर समेत छह लोगों को नामजद करते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कसेर निवासी किशन ने बेटी ज्योति (25) की शादी करीब तीन साल पहले बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी गेंदन पुत्र नवल के साथ की थी। आरोप है कि यह लोग दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने ज्योति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। ज्योति के परिवार वालों ने पति नवल, ससुर गेंदन, सास सुशीला, देवर आकाश और ननद रक्षा देवी, स्वाति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शव का पोस्टमार्टम रविवार को होने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। ज्योति की एक साल की बेटी भी है।