फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांव के पांच घरों में डाका

Sun, 02 Jul 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
daka - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विरोध करने पर पीटा, आधा दर्जन लोग घायल किए      
विज्ञापन

सिविल लाइंस के पड़ौआ, कुलचौरा और रसूलपुर में वारदात   
  
शुक्रवार रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने थाना सिविल लाइंस के तीन गांवों में धावा बोलकर पांच घरों में लूटपाट की। विरोध करने पर महिलाओं समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर डाला।  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि कई ठोस क्लू मिले हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सिविल लाइंस थाने के गांव कुलचौरा निवासी लटूरी सिंह के बेटे पिंटू की बारात शुक्रवार को दातागंज गई थी। महिलाएं घर पर थीं। इसी दौरान रात करीब एक बजे आधा दर्जन बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। यहां बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर लटूरी की पत्नी रूपवती और बेटी जावित्री को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद रसूलपुरा गांव में धावा बोला। यहां बदमाशों ने मुंशी लाल और चंद्रसेन के घरों में लूटपाट की। यहां से भी बदमाश हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। विरोध करने पर मुंशीराम को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के ही चंद्रपाल के घर से भी बदमाशों ने हजारों रुपये की लूट की। यहां चंद्रपाल और उसके भतीजे कृष्णपाल को बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया।      
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश यहीं नहीं रुके। उन्होंने पड़ौआ गांव में वीर अभिमन्यु के घर से 10 हजार रुपये की नकदी समेत हजारों का सामान लूट लिया। मुन्नी देवी से जेवर लूट लिए। विरोध पर बदमाशों ने वीर अभिमन्यु, उनके चाचा पुष्प सिंह को घायल कर दिया। मुन्नी देवी को भी बदमाशों ने रॉड मारकर जख्मी कर डाला। तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।      

ग्रामीण नहीं जुटा सके बदमाशों को घेरने की हिम्मत      
कुछ घरों में घुसे, कुछ बाहर करते रहे पहरेदारी      

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के तीन गांवों में बदमाश घूम-घूम कर लूटपाट करते रहे। गौर करने वाली बात यह है कि गांववाले भी बदमाशों की घेराबंदी की हिम्मत नहीं जुटा सके। उनका कहना है कि आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश थे। कुछ बदमाश लूटपाट कर रहे थे और उनके बाकी के साथी पहरेदारी कर रहे थे।      कुलचौरा की जावित्री देवी और रूपवती ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसते ही उन पर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं से सोने के जेवर लूट लिए। वे दोनों शोर मचंाती रहीं, लेकिन कोई मदद को नहीं आया। बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल गए। इसी तरह से बदमाशों ने रसूलपुर और पड़ौआ गांवों में वारदात को अंजाम दिया। मुंशीलाल पर बदमाशों ने सोते वक्त ही हमला कर दिया। मुंशीलाल कछ समझ पाते उससे पहले ही धमकाकर पूरे परिवार को कब्जे में ले लिया। यहां भी जमकर लूटपाट की। पड़ोसी भी बदमाशों के खौफ के चलते मदद के लिए आगे नहीं आए।      

लूट में बाबरिया गिरोह का हाथ होने की आशंका      
बदायूं। तीन गांवों के कई घरों में लूटपाट की वारदात के पीछे बाबरिया गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कई ठोस क्लू मिले हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। लूट का शिकार लोगों की भी मानें तो वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अलग ही भाषा बोल रहे थे। ऐसी भाषा का इस्तेमाल बाबरिया गिरोह के सदस्य ही किया करते हैं।       
विज्ञापन


तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ ठोस क्लू भी मिले हैं। मामले में पड़ताल की जा रही है। उम्मीद है कि वारदातों को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-राजीव कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें