कामयाब नहीं हो सके बदमाश, रिपोर्ट दर्ज
भारतीय स्टेट बैंक की मुड़िया शाखा में बाहर ही एटीएम लगा है। गुरुवार की रात बदमाशों ने एटीएम काटने की कोशिश की। एटीएम के केबिन में घुसने से पहले बदमाशों ने यहां लगे सीसी कैमरों को तोड़ दिया। इसके बाद एटीएम काटने की कोशिश की। इसमें कामयाब न होने पर बदमाश भाग गए। शुक्रवार सुबह जब लोगों ने एटीएम के केबिन को देखा तो माजरा समझ गए। खबर मिलने पर एसओ अशोक कुमार सिंह पहुंच गए। इस बारे में शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार को जानकारी दी गई। सुधीर कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ फैजगंज बेहटा अशोक कुमार सिंह ने कहा कि एटीएम में लगे सीसी कैमरे तोड़े गए हैं। एटीएम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा।
कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ाया
वजीरगंज। मुरादाबाद निवासी वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को किसी काम से वजीरगंज आए थे। यहां हाईवे किनारे स्थित डॉ. राजकुमार के क्लीनिक के पास उन्होंने अपनी कार खड़ी कर दी। मौका मिलने पर किसी चोर ने डस्टर कार का पीछे का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग चोरी कर लिया। हालांकि बैग में नकदी नहीं थी। वीरेंद्र का कहना है कि बैग में कुछ जरूरी कागजात थे।