फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरचौक में थ्रेशर में फंसकर युवक की मौत

Sat, 22 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक।
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
- गेहूं निकालते वक्त शुक्रवार रात हुआ दर्दनाक हादसा      
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रेवा में गेहूं निकालते वक्त थ्रेशर में फंसकर युवक की मौत हो गई। दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात हुआ। मृतक के परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कादरचौक थाने के गांव रेवा निवासी मुनीम (26) पुत्र दुर्विजय ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। इन दिनों वह घर पर था। शुक्रवार को गांव के जितेंद्र के ट्रैक्टर के साथ मुनीम प्रेमपाल के गेहूं निकलवाने गया था। रात में खेत पर गेहूं निकाले जा रहे थे। मुनीम थ्रेशर में गेहूं की लांक लगा रहा था। इसी दौरान उसका हाथ फंस गया। थ्रेशर ने मुनीम को पूरा अंदर की ओर खींच लिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें