फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े डकैती से दहशत

Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-उझानी में प्रधानाचार्य के घर लूट के मामले में पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन

-भाजपा नेताओं ने भी बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर चुप्पी साधी
विमला हरिभगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र गुप्ता के घर में उनकी पत्नी को बंधक बनाकर सोमवार को दिनदहाड़े हुई लूटपाट की घटना से लोगों में दहशत है। इस घटना से साबित हो गया है कि बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। बदमाशों को पकड़ पाने में पुलिस के अफसर तो लाचार हैं ही, जनप्रतिनिधि भी इस घटना के खुलासे के नाम पर चुप्पी साधे बैठे हैं। मंगलवार को सीओ प्रमोद यादव पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने प्रधानाचार्य से अकेले में बात की। उनकी पत्नी से बदमाशों के हुलिया के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद उन्होंने वर्कआउट के लिए पुलिस की टीमों में शामिल दरोगा से प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। 
किलाखेड़ा मोहल्ले में सोमवार दोपहर में तीन अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली विमला कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र गुप्ता की पत्नी सरिता गुप्ता को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया था। बदमाशों ने उन्हें धमका कर सेफ की चाबी हासिल कर नकदी और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए थे। घटना वाले दिन शाम को अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी महेंद्र यादव ने केस के वर्कआउट की दिशा में सख्त कदम उठाने की हिदायत दी थी। दूसरे दिन भी मौके पर पहुंचे सीओ प्रमोद यादव ने प्रधानाचार्य और उनके घरवालों से बात की। सूत्रों की माने तो पुलिस सरिता गुप्ता के बताए हुलिया के आधार पर बदमाशों का स्केच बनवाने की कोशिश में है। ताकि उसके आधार पर बदमाशों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

सीओ प्रमोद यादव ने कोतवाली पहुंचकर उन दरोगाओं से बात की जिन्हें लूटकांड के लिए पुलिस की टीमों में लगाया गया है। घटना के बाद से अब तक दबिश और मुखबिरों से प्राप्त जानकारियों को भी दरोगाओं ने सीओ और प्रभारी निरीक्षक गोपीचंद्र यादव के साथ शेयर किया। इसी क्रम में अब सीओ लूटकांड का वर्कआउट होने तक प्रत्येक दिन प्रगति की मॉनीटिरिंग भी करेंगे। क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है। इधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुछ क्लू मिला है। क्लू के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

बदमाशों का अंदाज पूर्व की घटनाओं जैसा
उझानी। पंजाबी कॉलोनी में दिवाली के अगले दिन एपीएम कॉलेज के सचिव रामप्रकाश शर्मा और नौ फरवरी को मिल कंपाउंड में राधेलाल कॉलेज के अध्यापक अवधेश सक्सेना के घरों में बदमाशों ने जिस तरह से लाखों रुपये की चोरी घटनाओं को अंजाम दिया था, ठीक उसी तरह से बदमाशों ने रमेशचंद्र गुप्ता के घर को निशाना बनाया। फर्क महज इतना रहा कि रामप्रकाश शर्मा और अवधेश के घर के बाहर उस वक्त ताला लटका था। ताला तो रमेशचंद्र गुप्ता के घर के दरवाजे पर घटना से आधा घंटा पहले तक लटका था लेकिन चंद मिनट पहले ही सरिता गुप्ता घर लौट आई थीं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि किसी भी एक घटना में शामिल एक भी बदमाश हत्थे चढ़ा तो तीनों घटनाओं का वर्कआउट आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्ध युवकों से की पूछताछ
उझानी। किलाखेड़ा मोहल्ले में प्रधानाचार्य रमेशचंद्र गुप्ता के घर में दिनदहाड़े लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात और मंगलवार दोपहर में तीन-चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक गोपीचंद्र यादव समेत पुलिस की टीमों ने उनसे पूछताछ भी की। पूछताछ के दौरान उनसे आपराधिक प्रवृति के लोगों के बारे में जानकारी हासिल की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें