फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसहैत के गांव में दलित किशोरी से दुष्कर्म

Tue, 28 Apr 2015 12:34 AM IST
उसहैत (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नाबालिगों से दुष्कर्म की घटनाओं का शर्मनाक सिलसिला जारी है। सोमवार तड़के उसहैत के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर 15 वर्षीय दलित किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। घटना के बाद से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

उसहैत के एक गांव में 15 वर्षीय दलित किशोरी घर में अकेली थी। उसका बड़ा भाई घर के बाहर चौपाल पर सो रहा था। किशोरी के परिवार वाले पूर्णागिरी गए हुए थे। पीड़ित किशोरी के गांव के करीब उसहैत के एक वार्ड के रहने वाले 35 वर्षीय युवक ने तड़के पांच बजे किशोरी को घर में घुसकर दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखनेे की आवाज सुनकर किशोरी का भाई घर में पहुंचा। उसे देखकर आरोपी भाग गया। किशोरी के भाई की ओर से इरशाद पुत्र मेहंदी हसन के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट भी लगाया गया है। किशोरी को मेडिकल को भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट में उम्र की पुष्टि होने के बाद पाक्सो एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें