फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहला-फुसला कर ले गए किशोरी, किया गैंगरेप

Tue, 28 Apr 2015 12:33 AM IST
बिल्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहला-फुसला कर घर से ले जाई गई दलित किशोरी के साथ दो युवकों ने दिल्ली में गैंगरेप किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। सोमवार को जिला महिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया। बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी के बयान दर्ज कराए गए। मेडिकल में प्रथम दृष्टया किशोरी के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को एक गांव के युवक शहवाज और नन्हे 22 अप्रैल को बहला-फुसला कर ले गए थे। किशोरी के पिता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 24 अप्रैल को दिल्ली से किशोरी को दिल्ली से बरामद कर लिया। सोमवार को जब उसका मेडिकल कराया गया तो उससे रेप होने की पुष्टि हुई। इसके बाद विवेचक स्वर्ण सिंह ने किशोरी के बयान दर्ज कराए। बयान में किशोरी ने दो दिन में तीन बार रेप होने की बात कही है। पुलिस ने मुकदमा गैंगरेप की धाराओं में तरमीम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें