फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनावर में दलित किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 07 Mar 2016 12:31 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही युवक ने शौच को जा रही दलित किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी अपनी मां के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची, लेकिन ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही उनको थाने से टरका दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शनिवार  रात गांव की 16 वर्षीय दलित किशोरी शौच को जा रही थी। वह गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची। यहां गांव के ही एक युवक ने किशोरी को दबोच लिया। उसे खींचकर स्कूल में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। रविवार को किशोरी अपनी मां के साथ थाने पहुंची। यहां पुलिस ने रिपोर्ट  दर्ज नहीं की। आरोप है कि एक दरोगा ने उससे अभद्रता भी की।
विज्ञापन

-----
मैं  अवकाश पर था। मामला मेरी जानकारी में नहीं है। पूरे मामले की जानकारी  जुटाकर दुष्कर्म की कोशिश करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-यशवीर  सिंह, इंस्पेक्टर बिनावर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें