फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी को घर से उठा ले गए दबंग

Fri, 12 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ आसफपुर (बदायूं)।
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने थाने पर धरना दिया तो पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

दो समुदाय का मामला होने की वजह से तनाव के हालात           
फैजगंज बेहटा के एक घर में बृहस्पतिवार तड़के हथियारों से लैस होकर घुसे तीन दबंग युवक दलित किशोरी को उठा ले गए। दबंगों के जाने के बाद किशोरी की मां और मोहल्ले के लोग जब रिपोर्ट लिखाने फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे तो पुलिस ने टरकाने की कोशिश की। इससे गुस्साए लोग थाने के गेट पर ही धरना देकर बैठ गए तो उनमें शामिल महिलाओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। इससे आक्रोश और बढ़ गया और वहां भीड़ जमा गई। बाद में शाम को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। किशोरी और दबंगों के अलग-अलग समुदायों के होने की वजह से कस्बे में तनाव के हालात हैं।           
फैजगंज बेहटा क्षेत्र में 16 साल की दलित किशोरी अपनी मां के साथ सो रही थी। घर में यही दो सदस्य थे। पिता दिल्ली में मजदूरी करता है। आरोप है कि तड़के चार बजे कस्बे के ही नन्हे, अयूब और कय्यूम असलहे लेकर उसके घर में घुस आए और किशोरी को अगवा कर लिया। किशोरी की मां ने विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। दबंगों के जाने के बाद दी गई सूचना पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो मां मोहल्ले के लोगों के साथ थाने पहुंची। यहां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

मामला दो वर्गों का होने और पुलिस की मनमानी के चलते गुस्साए लोगों ने थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को खदेड़ दिया। सूचना मिलने पर सीओ बिसौली डॉ. केके सरोज फोर्स के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने दलित किशोरी के परिवार वालों से बात की। इसके बाद शाम को पुलिस ने मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर नन्हे, कय्यूम और अयूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अयूब को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तनाव के चलते कस्बे में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं एक सफेदपोश कुछ लोगों को लेकर आरोपियों के पक्ष में थाने पहुंच गया। इससे दूसरे पक्ष के लोग विरोध में लामबंद हो गए।
विज्ञापन

 
वर्जन-          
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। एक आरोपी हिरासत में है। मैं खुद आरोपियों की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी में लगा हूं। एक आरोपी की लोकेशन मिली है। उसी को ट्रेस करते हुए मैं जिले से बाहर हूं।
-डॉ. केके सरोज, सीओ बिसौली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें