फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी डीजीसी क्रिमिनल  की सड़क हादसे में मौत

Tue, 24 May 2016 12:29 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी रोड स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी
जिला जज समेत कई न्यायिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे
 प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल (डीजीसी) साधना शर्मा की सोमवार शाम उझानी रोड पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बिहारी नाम का उनका ड्राइवर घायल हो गया। वह बदायूं से उझानी जा रही थीं। रास्ते में जिरौलिया रोड पर उनकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल साधना शर्मा को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर जिला जज नरेंद्र कुमार जौहरी समेत कई न्यायिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
उझानी के मोहल्ला बाजारकलां निवासी साधना शर्मा (56) अविवाहित थीं। उनके पिता रामेंद्रनाथ शर्मा की मौत हो चुकी है। पिता को मुखाग्नि उन्होंने ही दी थी। साधना शर्मा ने 1982 में वकालत का पेशा शुरू किया था। 1995 में वह अपर जिला शासकीय अधिवक्ता बनीं। बाद में 2008 से 2011 तक वह प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता रहीं। नवंबर 2012 से वह प्रभारी डीजीसी क्रिमिनल के पद पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वह न्यायिक काम निपटाने के बाद स्कूटी से उझानी जा रही थीं। स्कूटी उनका ड्राइवर बिहारी चला रहा था। जिरौलिया गांव पर स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। प्रभारी डीजीसी क्रिमिनल की हादसे में मौत की खबर पर जिला जज समेत सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी, सिविल जज सीनियर डिवीजन रंजीत कुमार आदि न्यायिक अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें