फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार न मिलने पर दहेज  की बाइक भी फूंक दी

Wed, 23 Nov 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक फूंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ससुराल पहुंच कर उत्पात करने वाला पुलिस हिरासत में
पहले से चल रहा है दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
 सिरफिरे एक युवक ने अपनी ससुराल पहुंच कर खूब उत्पात दिया। दहेज में मिली अपनी बाइक को भी आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी का पहले से ससुरालियों से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। 
विज्ञापन

वजीरगंज कस्बे के वार्ड नंबर चार नई बस्ती निवासी शमीम ने अपनी बेटी बेबी की शादी सिविल लाइंस थाने के गांव नवादा निवासी सलीम के साथ की थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया। बाइक भी दहेज में दी गई। सलीम दहेज में कार की मांग कर रहा था। कार की मांग पूरी न होने पर सलीम ने बेबी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। बेटी ने उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में दहेज उत्पीड़न का मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को सलीम अपनी ससुराल पहुंचा। यहां उनसे काफी हंगामा किया। दहेज में मिली बाइक को भी आग लगा दी। परिवार के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। पुलिस को खबर दे दी गई। पुलिस ने सलीम और उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें