फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गेहूं और गन्ने की फसल जली

Wed, 05 Apr 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ दबतोरी/गुलड़िया।
विज्ञापन
फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आग लगने से गेहूं और गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

- कहीं ट्रांसफार्मर की चिंगारी तो कहीं हाईटेंशन लाइन गिरी खेत में
मूसानिवासी चंद्रभान के खेत में ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से उसकी दो बीघा गन्ना और छह बीघा पेड़ी की फसल राख हो गई। झाग थाने के गुलड़िया गांव के ही ढाकन सिंह की भी तीन बीघा गन्ना की फसल जल गई। सूचना देने के बाद भी विद्युत उपकेंद्र गुलड़िया से कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इधर, बिसौली कोतवाली के गांव लक्ष्मीपुर के किसान जाहिद, अब्दुलसलम, मोहम्मद असलम के खेत में बिजली की लाइन गिरने से इनकी करीब दो एकड़ गेहूं की फसल राख हो गया। काफी प्रयास के बाद  गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन टूटने से गेहूं राख
सहसवान। तहसील के गांव हसुआ नगला में मंगलवार की रात्रि अचानक 11 हजार की लाइन का तार टूटकर गिरने से जगदीश पुत्र पीते का आठ बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग में लगभग पचास हजार रुपये की क्षति होने का अनुमान है। हल्का लेखपाल ने अपनी  रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है। वहीं, फतनपुर टप्पा हवेली में बुधवार दोपहर बिजली की चिंगारी से महेंद्र सिंह पुत्र रामलाल की खड़ी दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें