फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी मामा-भांजे  से 4.50 लाख की लूट

Mon, 03 Oct 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया
नगदी और जेवर से भरा बैग लूट कर ले गए बदमाश
 दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार सराफा व्यापारी मामा-भांजे से नकदी और जेवरात से भरा बैग लूट लिया। इसमें नकदी-जेवर समेत करीब 4.50 लाख रुपये का माल था। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मूल रूप से फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले हरीश अब परिवार के साथ दातागंज के गांव फिरोजपुर में रहते हैं। उन्होंने अपने भांजे अजय के साथ सराफा व्यापार शुरू किया था। मामा-भांजे ने बरेली रोड पर गांव ब्राह्मपुर के पास सराफा की दुकान खोली थी। शाम को दुकान बंद करके यह लोग नगदी और रुपये साथ ले जाते थे। सुबह करीब दस बजे को जब दुकान आते थे, तो नकदी और जेवर का बैग साथ लेकर आते थे। रोज की तरह मामा-भांजे सोमवार को भी फिरोजपुर से बाइक से ब्राह्मपुर आ रहे थे। 
विज्ञापन

फिरोजपुर-ब्राह्मपुर के पास रास्ते में दो बाइक से चार लोग खड़े हुए थे। मामा-भांजे की बाइक यहां पहुंची तभी यह भी बाइकों पर सवार हो गए। एक बाइक सवार ने हरीश की बाइक को टक्कर मार कर गिरा दिया। तुरंत ही दूसरे बदमाशों ने नकदी और जेवर का बैग लूट लिया। हरीश और अजय के मुताबिक बैग में 3.50 किलो चांदी, 65 ग्राम सोना, दो गांठ और नकदी समेत करीब 4.50 लाख रुपये का माल था। लूटपाट के बाद बदमाश नई सड़क की ओर भाग गए। खबर मिलने पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने पूरे इलाके में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
-----
... तो पहले से टोह लगाए थे लुटेरे
दातागंज। मामा-भांजे दुकान का माल शाम को साथ में घर ले जाते थे और सुबह उसे साथ में लाया करते थे। हरीश की मानें तो फिरोजपुर-ब्राह्मपुर के बीच दो बाइक पर खड़े चार लड़कों में से एक ने उन्हें देखकर कहा था कि यही हैं। इसके बाद दो बाइक से चारो बदमाश उनके पीछे लग गए। जाहिर सी बात है कि बदमाश पहले से मामा-भांजे की टोह ले रहे थे। उनको पता था कि इनके बैग में लाखों रुपये का माल है। 
विज्ञापन

-----
इसी स्थान पर हुई थी सराफ बनवारी की हत्या
दातागंज। इसी स्थान पर करीब चार साल पहले सराफा व्यापारी बनवारी लाल वर्मा की हत्या कर बदमाशों ने उनसे जेवर और नकदी से भरा बैग लूट लिया था। बनवारी लाल सुखौरा की बाजार में सराफा की दुकान चलाते थे। 
----
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। वारदात को जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा। कुछ क्लू भी मिले हैं।
-राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें