फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा विधायकों ने मांगी पीड़ितों से तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गद्दीटोला मोहल्ले में होली वाले दिन पुलिस से मुचैटा लेने पर पिटाई का शिकार बने लोगों से बसपा विधायक हाजी विट्टन और सिनोद शाक्य मिले। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी हासिल की। मामला विधानसभा में उठाने के लिए विधायकों ने पीड़ितों से तहरीर मांगी है।
विज्ञापन

सोमवार शाम गद्दीटोला में पुलिस के शिकार बने नागरिकों से बातचीत के दौरान बसपा विधायक हाजी बिट्टन और सिनोद शाक्य ने महिलाओं की दास्तां भी सुनी। महिलाओं ने उन्हें बताया कि पुलिस ने घरों में घुस कर तांडव मचाया था। बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। बेवा श्यामा देवी और किशोरी शिवानी ने शरीर पर पड़े निशान भी दिखाए। पीड़ितों ने बताया कि घरों में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
बसपा विधायकों ने यह कहकर उस तहरीर की प्रति भी मांगी कि मामला विधानसभा में उठा पीड़ितों को न्याय दिलाने में बसपा कसर नहीं छोड़ेगी। करीब एक घंटा तक गद्दीटोला में पीड़ितों के घर रहे दोनों विधायकों ने बताया कि युवक की सरेराह पिटाई के विरोध करने पर ही पुलिस कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा था। बता दें कि होली वाले दिन पुलिस कार्रवाई के विरोध के दौरान पथराव में चार पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस 17 नागरिकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में हुआ छह लोगों का मेडिकल
उझानी। पुलिस की पिटाई से घायल लोगों में से अनिल कुमार, अमरसिंह, लालसिंह, भगवान सिंह, आनंद बाबू और ओमप्रकाश का मंगलवार को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। अनिल के पैर में फ्रेक्चर आया है। जबकि अमरसिंह का हाथ टूटा है। घायलों मे से इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें