फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक मैसेज पर भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Sun, 08 Oct 2017 11:10 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। व्हाट्सएप पर पूर्व प्रधान और पार्टी कार्यकर्ता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने में एक लेखपाल और उसके बेटे के खिलाफ भाजपा के नगर महामंत्री योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई में रविवार को कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया। आवागमन प्रभावित होने की भनक लगते ही प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।
घंटाघर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन का मामला रविवार दोपहर बाद का है। आरोप है कि भाजपा से जुड़े पूर्व प्रधान को लेकर उसके गांव में तैनात लेखपाल और उसके बेटे ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक भाषा में जो मैसेज पोस्ट किया है, उससे पूर्व प्रधान के मान-सम्मान को ठेस लगी है। इससे लेखपाल की भाजपा विरोधी मंशा उजागर हुई है। कार्रवाई की मांग करते हुए कार्यकर्ता पार्टी के नगर महामंत्री योगेश प्रताप सिंह और क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह की मौजूदगी में चौराहे पर धरना देने को बैठ गए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने लेखपाल के खिलाफ नारेबाजी भी की। लेखपाल के खिलाफ धरना की वजह से चौराहे पर आवागमन प्रभावित हो गया। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी हासिल की। बाद में पूर्व प्रधान के भतीजे की ओर से प्रभारी निरीक्षक को तहरीर सौंप दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच करा रहे हैं। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अनिल ठाकुर, रवि सोलंकी समेत कई कार्यकर्ता भी शामिल थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फेसबुक पर ‘सत्यवादी’ का अवतार      
उझानी। पिछले दिनों वायरल हुए भाजपा के एक पदाधिकारी के ऑडियो के मामले को लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे कि दो-तीन दिन से फेसबुक पर ‘सत्यवादी’ नामक अकाउंट पर तमाम तरह की पोस्ट ने एक बार फिर से माहौल का नया मोड़ दे दिया है। अकाउंट बनाने वाले का अभी तक नाम सामने नहीं आया है लेकिन सूत्रों की मानें तो भाजपा के अंदर इसे लेकर मंथन शुरू हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें