फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एनसीआर दर्ज करने पर  बिल्सी एसओ को फटकारा

Sat, 26 Aug 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास का मामला, एसपी देहात का कड़ा रुख
विज्ञापन

 दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज करना बिल्सी एसओ संजय राय को महंगा पड़ा। पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को एसपी देहात एसपी सिंह ने एसओ की फटकार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है। 
विज्ञापन

बिल्सी के एक गांव की रहने वाली एक युवती शनिवार सुबह अपनी भाभी के साथ घर के बाहर भैंसों का चारा डालने गई थी। आरोप था कि पड़ोसी गांव के युवक ने जबरन युवती का हाथ पकड़ा और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए कपड़े फाड़ दिए। विरोध पर युवती की पिटाई कर आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने बिल्सी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर  पुलिस ने मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज कर ली। पीड़िता एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह के कार्यालय में शिकायती पत्र लेकर पहुंची तो मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एसओ बिल्सी संजय राय को फटकार लगाते हुए युवती का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें