फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत

Sat, 18 Feb 2017 11:14 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खजुरा गांव के पास हादसे का शिकार हुए दो दोस्त
 बहजोई-बबराला रोड पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा जख्मी हो गया। दोनों दोस्त रिश्तेदारी से लौट रहे थे। 
विज्ञापन

इस्लामनगर थाने के गांव अचलपुर निवासी राज कुमार (25) पुत्र छोटे की बहजोई के जैतपुर में ससुराल है। शुक्रवार को वह गांव के ही अपने दोस्त धर्मवीर (22) पुत्र निरंजन के साथ ससुराल गया था। रात को दोनों दोस्त वहां से वापस आ रहे थे। इस्लामनगर थाने के गांव नूरपुर पिनौनी से करीब सात किलोमीटर दूर बहजोई-बबराला रोड पर थाना बहजोई के गांव खजुरा के पास इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में धर्मवीर की मौके पर ही मौत हा गई। राजकुमार गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें