फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने परिचालक को पीटा, बवाल

Wed, 03 Aug 2016 11:24 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक सवार ने परिचालक को पीटा, बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप के अंदर घुसकर की मारपीट, चालकों ने लगाया जाम 
तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
 रोडवेज डिपो के सामने खड़ी बुलेट बाइक से बस रगड़ जाने से गुस्साए बुलेट वाले ने अपने पांच-छह साथियों के साथ रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में घुसकर चालक और परिचालक को पीट दिया। बचाने आए लोगों को तमंचा लहराकर डरा दिया और दूर रहने के लिए बोल दिया। मारपीट करने के बाद बुलेट वाला और उसके साथी वहां से भाग गए। इससे गुस्साए चालकों और परिचालकों ने सड़क पर बसें खड़ी करके जाम लगा दिया। बसों का संचालन रोक दिया। मामले में पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
बुधवार सुबह करीब सात बजे बदायूं डिपो की एक बस दिल्ली से लौट रही थी। बस को डिपो में ले जाने के दौरान लालपुल के नत्थू गद्दी की बुलेट बाइक में बस रगड़ गई। इसी बात पर नत्थू का बस चालक से झगड़ा हो गया। नत्थू ने चालक को थप्पड़ मार दिया। बात बढ़ने पर नत्थू ने अपने मोहल्ले के कई और लोगों को भी बुला लिया। चालक महेश और परिचालक नरेंद्र कुमार के मुताबिक इन लोगों ने वर्कशॉप में घुसकर लाठी-डंडो से पीटा और तमंचे लहराए। परिचालक का आरोप है कि उससे 11 हजार रुपये भी लूट लिए। डिपो के चालक और परिचालक से वर्कशॉप में घुसकर मारपीट की बात से बाकी कर्मचारी भी गुस्सा गए। कर्मचारियों ने बसों को रोड पर खड़ा करके जाम लगा दिया। इससे बसों का संचालन ठप हो गया। खबर मिलने पर सीओ सिटी एके पांडेय इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अशोक कुमार के साथ डिपो पहुंचे। कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कर्मचारी शांत हुए। करीब सवा एक बजे बसों का संचालन शुरू हो सका। 
विज्ञापन

------
यात्री रहे परेशान, निजी बसों की चांदी 
रोडवेज बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से डग्गामार वाहनों की भी चांदी रही। 
------
सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे मौके पर
रोडवेज के चालक-परिचालकों के संचालन बंद करने की खबर मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव भी डिपो पहुंचे। उन्होंने डिपो के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट के डिपो पहुंचने से पहले कर्मचारी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने जा चुके थे। 
विज्ञापन

------
चालक-परिचालक के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ एआईआर कराने के लिए डीएम एसएसपी से बात करके मामला दर्ज कराया गया। चालक परिचालक के साथ लूटपाट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुछ कर्मचारियों को उनके प्रति भ्रमित भी किया जा रहा है, जो गलत है। 
-प्रभाकर मिश्र, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें