दो दिन पूर्व गाजियाबाद से शाहजहांपुर जा रहा दस टायरा ट्रक सहसवान-बदायूं मार्ग से चोरी हो गया। वाहन स्वामी ने खोजबीन के बाद खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हापुड़ के थाना धौलाना के मोहल्ला सोलाना लालपुर निवासी फुरकान पुत्र कुुलुआ ने बताया कि उनका दस टायरा ट्रक को चालक फरमान अली आठ जनवरी की शाम पांच बजे गाजियाबाद से शाहजहांपुर के लिए लेकर चला था। सहसवान-बदायूं रोड पर गांव खंदक से पहले ट्रक की लाइटें खराब हो जाने पर ट्रक चालक ट्रक सड़क किनारे खड़ा करके मिस्त्री को बुलाने चला गया। जब वह मिस्त्री को लेकर लौटा, तब वहां से ट्रक चोरी हो चुका था। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।