फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: बिसौली में गल्ला व्यापारी से सवा लाख की लूट, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 10 Dec 2021 03:45 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के दिसौलीगंज के साप्ताहिक बाजार में एक बुजुर्ग व्यापारी से दिन-दहाड़े सवा लाख रुपये की लूट हो गई। बाइक सवार तीन बदमाश उनका रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। कुछ दूरी पर पहले से खड़ी एक और बाइक पर सवार भी भाग निकले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे डाला। बदमाश दिसौलीगंज की साप्ताहिक बाजार में पहुंचे और फड़ लगाकर अनाज खरीद रहे गल्ला व्यापारी से सवा लाख रुपये लूटकर भाग गए। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया पर वे हाथ नहीं लगे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वजीरगंज कस्बा निवासी राजेंद्र गुप्ता साप्ताहिक बाजारों में फड़ लगाकर अनाज खरीदने का काम करते हैं। शुक्रवार को उन्होंने बिसौली कोतवाली क्षेत्र में दिसौलीगंज के साप्ताहिक बाजार में फड़ लगाया था। राजेंद्र गुप्ता दोपहर के समय अपने बेटे तूनिश गुप्ता और अनुज गुप्ता के साथ अनाज खरीद रहे थे।

राजेंद्र गुप्ता एक ग्राहक का हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान वहां आए बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनसे सवा लाख रुपये लूट लिए। यह राशि एक थैले में रखी थी। पास में ही एक बाइक पर दो लोग और खड़े थे। वे बदमाशों के पीछे भागे। काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। व्यापारी के बेटे ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें