फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं आया, कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ पप्पू

Thu, 24 Dec 2015 12:08 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चर्चित कटरा सआदतगंज कांड में मुख्य आरोपी पप्पू यादव बुधवार को बदायूं तो आया लेकिन कोर्ट में पेश नहीं हुआ। उसहैत पुलिस ने सुरक्षा के बीच पप्पू यादव को बदायूं पहुंचा। स्पेशल जज पाक्सो एक्ट वीरेंद्र पांडेय के अवकाश पर होने की वजह से पप्पू कोर्ट में पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने अगली तारीख 18 दिसंबर मुकर्रर की है।
उसहैत थाने के गांव कटरा सआदतगंज में 27/28 मई की रात चचेरी-तहेरी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे। इनके परिवार वालों ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए। पप्पू यादव, अवधेश यादव, उर्वेश यादव (सगे भाई) समेत कटरा सआदतगंज पुलिस चौकी के सिपाही सर्वेश यादव और छत्रपाल गंगवार के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया था। मामले की जांच सीबीआई को दी गई। सीबीआई ने 11 दिसंबर 2014 को क्लोजर रिपोर्ट लगा दी थी। ममाले में सुनवाई कर रहे स्पेशल जज पाक्सो एक्ट ने 17 महीने बाद 28 अक्तूबर 2015 क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर मुख्य आरोपी पप्पू यादव को तलब कर लिया।
विज्ञापन

कोर्ट ने सम्मन जारी कर पप्पू यादव को 28 नवंबर को कोर्ट के हाजिर होने का आदेश दिया गया था, लेकिन सम्मन तामीन न होने की वजह से पप्पू कोर्ट में पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने फिर से सम्मन जारी कर पप्पू यादव को 23 दिसंबर को तलब किया था। बुधवार को पप्पू उसहैत पुलिस की सुरक्षा में बदायूं पहुंचा। हालांकि जज के अवकाश पर होने की वजह से पप्पू कोर्ट में पेश नहीं हुआ। अब वह 18 जनवरी को कोर्ट में हाजिर होगा।
------
अब किसी दिन पेश हो सकता है पप्पू
बदायूं। कटरा सआदतगंज कांड का मुख्य आरोपी पप्पू यादव अब किसी भी दिन कोर्ट में पेश हो सकता है। पप्पू के लिए कोर्ट दो बाद सम्मान जारी कर चुका है। एक बार उसहैत पुलिस ने उसको सम्मान तामील भी बरा दिए। कानून के जानकारों की मानें तो पप्पू यादव अब किसी भी दिन अपनी सुविधा अनुसार 18 जनवरी से पहले भी कोर्ट में पेश हो सकता है।
विज्ञापन

-----
पप्पू यादव को पुलिस सुरक्षा के बीच बदायूं भेजा गया था। कोर्ट से जारी  सम्मान तामील करा दिया गया था। वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। अपने वकील से मिलने के बाद वह वापस कटरा सआदतगंज आ गया है।
-कमलेश सिंह, एसओ उसहैत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें