फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम मशीन हैकर का चालान, तीन कार्ड बरामद

Wed, 05 Aug 2015 06:41 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटीएम मशीन हैक कर ग्राहकों के खाते से नकदी उड़ाने वाले कासगंज जिले के नरेश गुप्ता ने पूछताछ के दौरान अपना असली नाम भी बता दिया। वह अनीश गुप्ता है। पुलिस ने बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
पुरानी अनाज मंडी परिसर में कोतवाली क्षेत्र के गांव देवसननगला निवासी अमर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कासगंज जिले में सोरों के मोहल्ला कटरा निवासी अनीश गुप्ता को बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर से गिरफ्तार किया था। तलाश के दौरान पुलिस को उसके पास बैंक ऑफ बड़ौदा के दो और केनरा बैंक का एक एटीएम कार्ड के अलावा उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट की फोटो प्रति बरामद हुई थी। कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि अनीश ने पहले दिन अपना नाम नरेश गुप्ता बताया था, जो सत्यापन के दौरान गलत निकला।
विज्ञापन

अनीश ने अपने साथी का नाम संतोष सैनी बताया, वह भी एटीएम हैक कराने में उसकी मदद करता था लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया था। संतोष की तलाश में दरोगा एके सिंह ने उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दी। उसकी गिरफ्तारी के लिए सोरों पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। इधर, अनीश ने यह भी बता दिया कि पिछले दिनों उसी ने संतोष की मदद से महिला को चकमा देकर 15 हजार रुपये निकाल लिए थे। वह कासगंज और बदायूं में भी चकमा देकर नकदी निकाल चुका है।
विज्ञापन

------
पांच दिन पहले बैंक कर्मी से छूटकर भागा था अनीश
उझानी। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम केबिन से पांच दिन पहले भी अनीश ने एक ग्राहक को चकमा देकर उसके खाते से नकदी निकालने की कोशिश की थी। शक होने पर बैंक कर्मी गोपाल प्रसाद वार्ष्णेय ने उसे घेर लिया था लेकिन वह बैंक कर्मी से हाथ छुड़ा कर भाग जाने में सफल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें