एसबीआई समरेर में ग्रामीण को बनाया निशाना
एटीएम कार्ड बदल कर उचक्के ने ग्रामीण के खाते से साढ़े 16 हजार रुपये साफ कर दिया। ग्रामीण को इस बारे में पता लगा तो उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
दातागंज कोतवाली के गांव लहरेड़ी निवासी विमलेश पुत्र सतेंद्र सिंह शुक्रवार को समरेर स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गया था। उसका कहना है कि एटीएम केबिन में एक अन्य युवक भी था। उस युवक ने उसे झांसे में लेकर एटीएम बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से साढ़े 16 हजार रुपये साफ कर लिए। मौका पाकर युवक वहां से चला लगा। उसे जब पता लगा तो वह दंग रह गया। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दे दी है।