फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17.40 लाख बकाया पर 67 बिजली कनेक्शन काटे

Sat, 23 Jan 2016 07:55 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले 67 बड़े बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन बिजली विभाग की टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने काट दिए। विभागीय टीम ने शहर के दर्जनभर मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। इससे बिजली कनेक्शनधारकों में हड़कंप मचा रहा। इन 67 कनेक्शन धारकों पर करीब 17.40 लाख रुपये बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

एडीओ छैलबिहारी और अवर अभियंता प्रशांत सिंह, शंभू प्रसाद, आरके वर्मा, डीके जौहरी के साथ अन्य बिजली कर्मियों ने शहर के मोहल्ला साहूकारा, कबूलपुरा, मिर्धा टोला, खेड़ा बुजुर्ग नवादा, चित्रांशनगर, आदर्शनगर में बकाया बिल वसूली को लेकर दो दिन अभियान चलाया। इसमें शुक्रवार को 25 और शनिवार 42 कनेक्शनधारकों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान कनेक्शन धारक बिजली बिल जमा करने के लिए मोहलत मांगते रहे, लेकिन अधिकारियों ने तुरंत बिल जमा करने के लिए कहा। बिल जमा न करने पर बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इस संबंध में एसडीओ का कहना है कि काटे गए कनेक्शनों को बगैर बिजली बिल जमा किए जोडने वालों पर धारा 138 बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कनेक्शन काटे जाने की असुविधा से बचने के लिए समय से बिल जमा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें