फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और जंगली जानवर कुएं में गिरा

Wed, 18 May 2016 12:10 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने जानवर को कुएं से निकाला 
 मुजरिया के गांव सिकंद्राबाद में ठीक एक महीना पहले 17 अप्रैल को कुएं में गिरे तेंदुआ का डर अभी लोगों के जेहन से निकल भी नहीं पाया था कि थाना क्षेत्र के गांव शहर  बरौलिया में सहसवान-बिसौली मार्ग पर केशव के खेत में बनीं करीब 15 फीट गहरे कुएं में एक विचित्र जंगली जानवर गिर गया। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनमें खौफ फैल गया। गांव वाले इस जानवर को पहचान नहीं पाए। मगर, उसकी शक्ल-सूरत जंगली बिल्ली जैसी लग रही थी। लोग इसे मनमर्जी से अलग-अलग नाम दे रहे हैं। गांव वालों को डर है कि तेंदुआ की भांति बाहर निकल जाने के बाद यह किसी को कोई नुकसान न पहुंचा दे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इस जानवर को सियार बताते हुए रस्सी के जरिए बाहर निकाल दिया, जो जंगल में भाग गया। ग्रामीण इसे सियार मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि वह सियार को पहचानते हैं और सियार जंगल में अक्सर मिलते रहते हैं। वह इसे कोई विचित्र जंगली बिल्ली की भांति जानवर मान रहे हैं। 
कुंए में गिरा जानवर लत्र्गों को देखकर रस्सी की तरह खिंचकर करीब पांच फीट तक लंबा हो जाता और कुंए में झांकने वालों पर बुरी तरह से झपट्टा मारता। परेशान होकर अपने आप शांत हो जाता था। इधर, गांव वाले इस जानवर के बारे में कह रहे हैं कि यह जंगली जानवर भागते हुए या पानी की तलाश में रात में किसी समय कुएं में गिर गया। गांव वाले इस जानवर को कुंए में पानी और खाने का सामान भी डालते रहे। पूरे क्षेत्र में इस जानवर की चर्चाएं और खौफ फैल गया है। बताते हैं कि एक लड़के ने इसे कुंए से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसने कुएं की मन तक ऐसी छलांग लगाई कि बाद में किसी ने कुएं के पास जाने तक की हिम्मत नहीं जुटाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सियार होने की बात पर विश्वास नहीं कर रहे ग्रामीण 
बिसौली क्षेत्र के रेंजर जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि वह तहसील दिवस में थे, वहीं उनकों सूचना मिली तो शाम को डिप्टी रेंजर शराफत खां और वन रक्षक हुकुम सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह इस जानवर को निकाल दिया। यह जंगल की ओर भाग गया। उन्होंने बताया कि वह सियार था। इसकी सूचना डीएफओ समीर कुमार को भी देदी गई थी। इधर, गांव वालों को अभी भी वन विभाग की टीम द्वारा कुएं में निकले जानवर को सियार बताना हजम नहीं हो रहा है, उनका कहना है कि यह जंगली बिल्ली की भांति था। जानवर को बाहर निकाल दिए जाने से आसपास के गांवों में लोग खतरा महसूस कर रहे हैं। इस विचित्र जानवर को लेकर गांव के चांद मोहम्मद, राजीव शर्मा और मुबारिक अली ने बताया कि ऐसा विचित्र जानवर उन्होंने पहली बार देखा। इन लोगों ने बताया कि वन विभाग कुछ भी कहे यह सियार नहीं हो सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें