फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों की ग्रामीणों और पुलिस से मुठभेड़

Wed, 08 Jul 2015 11:57 PM IST
दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशुओं को दो वाहनों में भरकर ले जा रहे पशु तस्करों को पुलिस और ग्रामीणों ने घेरने की कोशिश की तो तस्करों ने फायरिंग कर दी। जवाब में ग्रामीणों और पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से एक पशु की मौत हो गई। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल हो गए। तस्करों के दो वाहन मौके पर ही छूट गए। पशु तस्करों का एक वाहन विद्युत पोल से भी टकरा गया। इससे पोल टूट गया। वारदात मंगलवार रात दियूरी-नौनी गांव के बीच हुई।
विज्ञापन

मंगलवार रात पुलिस को खबर मिली कि नौनी टिकन्ना इलाके की कटरी से कुछ तस्कर प्रतिबंधित पशुओं को वाहनों में भर रहे हैं। मौके पर एक मारूति और एक ईओ कार भी खड़ी है। सूचना पर पुलिस ने दियूरी-नौनी मार्ग पर बदमाशों की घेराबंदी करने के लिए जाल बिछाया। पुलिस की मदद के लिए तमाम ग्रामीण भी आग गए। रात में साढ़े दस बजे दो वाहनों में पशुओं को लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहनों को रोकने की कोशिश की। इस पर तस्कर फायरिंग करते हुए वाहन भगा ले गए।
इसके बाद रास्ते में सपरेणा गांव के पास ग्रामीणों ने रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके जाम लगा दिया। रोड के दोनों ओर ग्रामीण खड़े थे। बताते हैं कि ईको कार के चालक ने कार ग्रामीणों पर चढ़ाने की कोशिश की। भागते वक्त कार विद्युत पोल से टकरा गई। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। खुद को घिरा देखकर तस्कर दो वाहन छोड़कर फायरिंग करते हुए भाग गए। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में ठूंस-ठूंस कर भरे गए छह पशु निकले। इनमें गोली लगने से एक पशु की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जेके तोमर ने बताया कि ईको कार में ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के कागजात मिले हैं। कार बरेली के बहेड़ी क्षेत्र की है। कार का चालक ही कार का मालिक है। पड़ताल के लिए पुलिस की एक टीम बहेड़ी भेजी गई है। दूसरी कार के मालिक का पता लगाया जा रहा है। तस्करों ने पुलिस पार्टी पर कातिलाना हमला किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें