फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्योली में अंबेडकर प्रतिमा खंडित की

Mon, 22 Dec 2014 12:24 AM IST
vajeergang
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव ब्योली में शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को खंडित कर दिया। सुबह जब इस बारे में गांव के लोगों को पता लगा तो उनमें गुस्सा फैल गया। सूचना पर एसडीएम बिसौली गुलाब चंद्र, सीओ सतीशचंद्र शर्मा और भारी तादाद में पुलिस मौके पर पहुंच गए। बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांतिकुमार भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। प्रशासन ने ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि खंडित अंबेडकर प्रतिमा को हटाकर वहां पर दूसरी प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ब्योली में अंबेडकर पार्क है। इसमें बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। शनिवार की रात शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार दिन निकलने पर गांव वालों ने जब प्रतिमा को देखा तो पूरे गांव में गुस्सा फैल गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद गांव में तनाव के मद्देनजर एसडीएम बिसौली गुलाब चंद्र और सीओ सतीश चंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांतिकुमार ने गांव पहुंच कर लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। बाद में ग्रामीणों, बसपा नेताओं की पुलिस-प्रशासन के साथ करीब दो घंटे वार्ता चली। मामले में गांव के पूर्व प्रधान भीमसेन सागर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रशासन ने गांव वालों को भरोसा दिया है कि खंडित प्रतिमा को हटाकर यहां दूसरी प्रतिमा लगवाई जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

दो महीने में दूसरी बार हुई घटना
बदायूं। ब्योली में अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद एसओ वजीरगंज बसपाइयों के निशाने पर हैं। इनकी मौजूदगी में दूसरी बार ऐसी घटना हुई है। इससे पहले करीब दो महीने पहले कुंवरगांव के दुगरैया गांव में अंबेडकर प्रतिमा को तोड़ दिया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि उस समय भोलू सिंह भाटी कुंवरगांव में एसओ थे। अब वह वजीरगंज में एसओ हैं तो यहां खुराफाती तत्वों ने ब्योली में अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांति कुमार ने बताया कि अंबेडकर पार्कों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने डीएम और एसएसपी से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें