फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मौतों के बाद खनन माफिया पर कार्रवाई की तैयारी

Sun, 17 Jul 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एडीएम ने बनाई जांच टीम, ट्रेस होंगे माफिया, होगी कार्रवाई
 मुजरिया थाने के गांव रसूला में अवैध खनन से चार बीघा खेत में बने तालाब में तीन सगे भाइयों समेत चार बच्चों की मौत के बाद प्रशासन जागा है। एडीएम प्रशासन/प्रभारी अधिकारी खनन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने मामले में जांच कराकर खनन माफिया को ट्रेस करने और कार्रवाई की बात कही है। 
मुजरिया थाना क्षेत्र के कटरी के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। शनिवार को जिस तालाब में डूबकर चार बच्चों की मौत हुई थी वह भी अवैध खनन की वजह से बना है। राजस्व रिकार्ड में यह चार बीघा जमीन भोजराज और नेकसू के नाम पर दर्ज है। यहां लंबे समय से खनन चल रहा था। गंव वालों की मानें तो प्रति ट्रॉली मिट्टी 2500 रुपये में बेची जा रही थी। शनिवार को हुई घटना के बाद जब अवैध खनन की बात सामने आई तो प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन/प्रभारी अधिकारी खनन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम बनाकर जांच कराई जाएगी कि खनन गांव वालों ने अपनी जरूरत के हिसाब से किया है या फिर व्यवसायिक खनन हुआ है। जांच के दौरान खनन माफिया को भी ट्रेस किया जाएगा। मामले में कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें