फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर लगाया दरिंदगी की कोशिश का आरोप, मुकदमा

Sat, 06 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
विज्ञापन
बच्ची
विज्ञापन
-चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोगों ने बचाया      
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी 13 साल की बेटी के साथ दरिंदगी की कोशिश की। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग घर में घुसे और पिता से उसे मुक्त कराया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।      
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर जा चुकी है। उसकी करीब 13 साल की बेटी है। घर में पिता-पुत्री और लड़की की दादी रहती हैं। गुरुवार को लड़की की दादी किसी रिश्तेदारी में चली गई थी। शुक्रवार को भी वह घर नहीं लौटी। आरोप है कि किशोरी के पिता ने शुक्रवार सुबह उसको बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ हैवानियत करने की कोशिश की। किशोरी ने हिम्मत जुटाते हुए पिता का विरोध किया। चीख-पुकार होने पर गांव के प्रधान गुड्डू सिंह सोलंकी गांव के लोगों के साथ उसके घर पहुंचे। गांव के लोगों ने मिलकर घर के दरवाजे को तोड़ दिया और किसी तरह से किशोरी को मुक्त कराया। गांव के लोग ही किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। किशोरी की ओर से मामले में पिता के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें