फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म 

Sat, 06 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक (बदायूं)।
विज्ञापन
बच्ची से रेप
विज्ञापन
दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

-कादरचौक थाने के गांव में गुरुवार दोपहर हुई वारदात      
-गांव के ही युवकों ने किशोरी को खंडहर में खींच लिया      
थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही दो युवकों ने 15 साल की किशोरी को खंडहर में खींच लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर उसका भाई पहुंचा। उसको देखकर दोनों आरोपी भाग गए। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।      
विज्ञापन

घटना गुरुवार दोपहर की है। 15 साल की किशोरी अपने घर से घेर की ओर जा रही थी। आरोप है कि गांव के ही नवाजिश पुत्र सहने अली और शहवाज पुत्र मुरादी ने रास्ते में उसे पकड़ कर एक खंडहर में खींच लिया। इसके बाद दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पहले तो गांव में दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर वार्ता होती रही। समझौता नहीं हुआ तो गुरुवार रात किशोरी के भाई ने कादरचौक थाने में तहरीर दी। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने नवाजिश और शहवाज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। एसओ बीपी सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें