फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की हालत नाजुक, दो चाचा कराए नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली के पास घायलावस्था में बेहोश पड़ी मिली छात्रा के मामले ने उस वक्त नया मोड़ आ गया जब उसकी मां ने अपने दोनों देवरों पर कार से टक्कर मार कर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। नामजद दोनों देवर देहरादून की देवलोक कॉलोनी में रहते हैं। उधर, बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा को अभी होश नहीं आया है।
नगर निवासी छात्रा गुरुवार शाम कोतवाली से सटे पुरानी अनाज मंडी रोड पर बेहोश पड़ी मिली थी। घायल छात्रा को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया लेकिन हालत खराब होने की वजह से घरवाले उसे बरेली ले गए। बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर है। उसकी मां की मानें तो छात्रा का होश नहीं आया है। घटना को लेकर उस वक्त लोगों की जुबान पर तमाम तरह की चर्चाएं भी रहीं लेकिन छात्रा की मां के बयान ने चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। हालांकि इस बयान ने तमाम सवाल भी खड़े कर दिए हैं जिनके छात्रा की मां कोई जवाब नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, छात्रा की मां ने रात में तहरीर देकर अपने दोनों देवर जगपाल और राकेश पर कार से बेटी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। छात्रा के चोट भी कार की टक्कर से लगी बताई गई है। देहरादून में देवलोक कॉलोनी निवासी दोनों देवरों के खिलाफ कातिलाना हमले का मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक घायल छात्रा का बयान दर्ज नहीं हुआ है लेकिन पुलिस का कहना है कि उसे होश आते ही जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

कई सवाल जो करते रहेंगे उत्तर का इंतजार
उझानी। घायल छात्रा की मां की बातों पर अगर विश्वास कर भी लें तो ऐसे कई सवाल लोगों के जेहन में घर कर चुके हैं जो घटना के बाद सुनने में आए थे। किसी ने उस सिपाही की भूमिका पर सवाल उठाया था, जिसके यहां छात्रा का अक्सर आना-जाना था तो कोई यह कहते सुना गया कि सबकुछ मैनेज करने के लिए संदिग्ध भूमिका वाले सिपाही ने अपने पैरोकारों के जरिए केस को नया मोड़ दिलवा दिया है। अब घायल छात्रा की मां घटना के वक्त खुद को बेटी के साथ होना बता रही है जबकि घटना के वक्त उसे कुछ लोगों ने घर से बुलवाया था। उस वक्त छात्रा की मां ने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों से कहा था कि छात्रा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अब वह न सिर्फ खुद को छात्रा के साथ होना बता रही है, बल्कि अपने दोनों देवरों पर आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


कार की टक्कर से ही छात्रा के घायल होने की सूचना उस वक्त थी लेकिन कुछ लोग अफवाह फैला रहे थे। छात्रा की मां ने नामजदगी करा दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रामसूरत यादव, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें