फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर युवक की मौत

Tue, 13 Jan 2015 08:25 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक कब्जे में ले लिया है। घटना सोमवार देर शाम डीएम रोड के नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाने की गली नंबर एक निवासी शिवशंकर पाठक (31) पुत्र पोथीराम सोमवार देर शाम बच्चों के लिए मूंगफली खरीदने घर से निकला था। डीएम रोड के नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास लगे ठेले से मूंगफली खरीदने के बाद वह घर लौट रहे थे। तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने शिवशंकर को कुचल दिया।

हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। परिवार वाले इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के एक बेटी और दो बेटे हैं। सबसे छोटे बेटे की उम्र तीन माह है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें