फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसली, महिला समेत चार कांवड़िया घायल

Sun, 23 Aug 2015 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों में महिला की हालत गंभीर नजर आने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर कांवड़ियों से जुड़े हादसे रविवार को कछला और उझानी के बीच हुए। बदायूूं में नई सराय निवासी 45 वर्षीय विष्णुशंकर सक्सेना बाइक पर अपने परिचित बदायूं में ही ढाक वाली ज्यारत इलाके के नीरज (50) के साथ कछला से  जल लेकर घर को चले, तभी छतुइया के पास बाइक फिसल गई। दोनों घायल हो गए।  उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी लाया गया। उसी दौरान बदायूं का ही  एक और कांवड़िया भी घायल हुआ लेकिन घरवाले उसे अपने साथ ले गए।
इसके  अलावा कछला चौराहे पर बाइक की टक्कर से बदायूं में कल्याननगर मोहल्ला  निवासी सचिन की 22 वर्षीय पत्नी शशि घायल हो गई। बाइक सवार कांवड़िया हादसे  के बाद फरार हो गया। कॉल करने के बाद भी मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो  उसे पुलिस वाहन से अस्पताल लाया गया। उसके सिर ओर पीठ में गंभीर चोट है।  डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान मेन मार्केट की बत्ती गुल
उझानी।  रविवार पूर्वाह्न में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखी झांकी से  बिजली का तार टच होने से बच गया। उस वक्त सप्लाई भी थी। इसकी भनक एसडीओ को  लगी तो उन्होंने मेन मार्केट की बत्ती गुल रखने का निर्णय लिया। मार्केट  में शाम तक सप्लाई बंद रखी गई। बिजली कर्मियों को सप्लाई होने की स्थिति  में हादसे की आशंका बनी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें