ककराला के वार्ड नंबर छह में रविवार रात हुई वारदात
अलापुर थाने के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर छह में रविवार रात घर में सो रहे शबाना नाम की युवती को किसी ने गोली मारकर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को अभी तहरीर नहीं दी गई है। घायल युवती को इलाज के एि बरेली रेफर किया गया है।
कस्बा ककराला के वार्ड नंबर छह निवासी बाबू की 20 वर्षीय पुत्री शबाना रविवार रात घर में सो रही थी। हमलावर दीवार फांद कर गए और शबाना के सीने पर गोली मार कर भाग गए। परिवार वाले शबाना को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पहले इलाज कराने को भेज दिया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। एसओ अजीत प्रताप यादव ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।