फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे-तहेरे भाइयों को कार  ने रौंदा, एक की मौत

Tue, 24 May 2016 12:29 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उसहैत रोड पर वार्ड नंबर 25 के पास हुआ हादसा
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड जाम किया
 अलापुर थाने के कस्बा ककराला में कार ने घर के बाहर खेल रहे चचेरे-तहेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में हिलाल नाम के किशोर की मौके पर मौत हो गई। उसका चचेरा भाई अयान गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया। करीब दो घंटे के बाद पुलिस जाम खुलवा सकी। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

ककराला के वार्ड नंबर 25 निवासी कैसर अली का 12 वर्षीय पुत्र हिलाल और कैसर अली के भाई शहनवाज का 13 वर्षीय पुत्र अयान सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उसहैत की ओर से आ रही कार ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में गंभीर घायल हिलाल की मौके पर मौत हो गई। अयान गंभीर घायल हो गया। मौके से भाग रहे कार चालक को भीड़ ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया। पुलिस के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के व्यस्त होने की वजह से करीब दो घंटे तक रोड जाम रहा। बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया। हिलाल का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। अयान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें