फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में मिली ग्रामीण की लाश

Tue, 17 Feb 2015 11:41 PM IST
दहगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव विजयगढ़ी निवासी कर्रू का शव संदिग्ध हालत में उनके घर में मिला। गांव के चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के परिवार वाले चंडीगढ़ में रहते हैं। उनको सूचना दे दी गई है। अब तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विजयगढ़ी निवासी कर्रू का परिवार कई साल से चंडीगढ़ में रहता है। यहां घर में कर्रू (43) पुत्र उमराय अकेले रहते थे। मंगलवार को उनका शव घर के आंगन में पड़ा था। गांव के चौकीदार नेम सिंह की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि कर्रू की हत्या की गई है। एसओ गंगा सिंह यादव ने बताया कि कर्रू के परिवार वाले चंडीगढ़ से लौट रहे हैं। अगर कोई तहरीर दी जाती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें