फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोटों के साथ पकड़े गए वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत

Tue, 17 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नकली नोटों के साथ पकड़े गए वृद्ध की जेल में हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसके परिजनों का फिलहाल पुलिस को पता नहीं चला है।
विज्ञापन


गत पांच फरवरी को रोडवेज बस अड्डे में 10-10 के नोटों की नकली गड्डी यात्रियों को देकर उनसे बड़े नोट हथियाने की कोशिश कर रहे लगभग 75 वर्षीय वृद्ध राधेश्याम को दबोच कर यात्रियों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने उसका नाम राधेश्याम पुत्र रतन लाल निवासी ग्राम बड़ारी (छतरपुर) बताया था।

धोखाधड़ी के जुर्म में उसे जेल भेज दिया था। जेल में अगले ही दिन उसकी हालत बिगड़ गई। जेल से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यहां इलाज से हालत में सुधार होने पर उसे वापस जेल भेज दिया गया। सोमवार की रात हालत बिगड़ने पर मंगलवार को उसे फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उसे श्वांस का मर्ज था। उधर, जेल अधीक्षक एचबी सिंह का कहना है कि राधेश्याम ने अपनी बैरक में कुछ बंदियों को बताया था कि उसे कुत्ता काटने का इन्फेक्शन है। बुखार और श्वांस की भी बीमारी थी।
विज्ञापन


अधीक्षक ने बताया कि राधेश्याम के बताए गए पते पर जेल के दो आरक्षी बड़ारी गांव भेजे गए थे। लेकिन वहां इस नाम के कोई निवासी नहीं बताया गया। पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें