फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल कर बालक की मौत

Sun, 08 Feb 2015 12:15 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लालपुल इलाके में ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल कर आठ साल के बालक भारत की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बरेली-मथुरा हाईवे जाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस हाईवे से बालक का शव उठवा सकी। इसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन

शहर के लालपुल निवासी रामेश्वर की मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे, एक बेटी है। सबसे छोटा आठ साल का बेटा भारत मथुरिया चौक स्थित एक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। भारत शनिवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहा था। लालपुल तिराहे पर उसको ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। चालक फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा, कोतवाल एसएस बराच, एसओ सिविल लाइंस अजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर शव हटवाया। इसके बाद जाम खुल सका।
एक साल में ही हुईं तीन मौत
बदायूं। रामेश्वर का परिवार एक साल में तीन मौत से टूट गया है। पहले रामेश्वर की पत्नी की मौत हुई कुछ महीने बाद रामेश्वर भी चल बसे। अब भारत की हादसे में मौत हो गई। रामेश्वर के एक बेटी तीन बेटे हैं। सबसे बड़े बेटे ओमपाल की उम्र 18 वर्ष है। इसके बाद 15 साल की बेटी गीता और 13 साल का बेटा योगेश उर्फ लालू है। सबसे छोटे भाई भारत की मौत से मानो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें